फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: ई-रिक्शा चालक ने स्कूली बच्चों को रस्सी से बांधा, गिरने से बचाने के लिए अपनाया खतरनाक तरीका..कटा चालान

Mon, 01 Apr 2024 10:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में ई रिक्शा चालक ने बच्चों को गिरने से बचाने के लिए उन्हें एक रस्सी से बांध दिया। शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने उसका चालान काटा दिया। इसके अलावा उसे भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
ई रिक्शा चालक ने बच्चों को रस्सी से बांधा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में स्कूली बच्चों को रस्सी से बांध कर ले जाना ई-रिक्शा चालक को भारी पड़ गया। शिकायत पर परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा का चालान करते हुए यातायात नियम पालन की हिदायत दी। सोमवार को शहर से अतरासी की ओर एक ई रिक्शा गुजर रहा था।

विज्ञापन


जिसमें एक दर्जन से अधिक छोटी उम्र के स्कूली बच्चे बैठे थे। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने उसको यातायात जागरूकता संबंधी प्रचार सामग्री देने के लिए रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका। जिसको आगे जाकर रोक लिया।

चालक ने रिक्शा की बॉडी के बाहर एक जुगाड़ सीट बना कर लगभग पांच वर्ष आयु के चार बच्चों को बहुत असुरक्षित ढंग से रस्सी से बांध कर बैठा रखा था। सूचना पर यात्री, माल कर अधिकारी सुधीर सिंह भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने नियम विरुद्ध संचालन एवं अतिरिक्त सीट पर बंधे बच्चों को देखकर वाहन स्वामी पर कार्रवाई की। उस पर 8200 रुपये का जुर्माना लगाते हुए चालान किया। बच्चों को रस्सी से खोलकर सुरक्षित ढंग से बैट्री रिक्शा के भीतर बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें