हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गजरौला के तिगरिया खादर निवासी चंद्रपाल का कहना है कि बेटी के विवाह के लिए एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। उधार देते वक्त आरोपियों ने कुछ जमीन का अनुबंध करा लिया था। तय समय में रुपये लौटाने के बाद पता चला कि जिस भूमि का अनुबंध कराया गया था। फर्द में उस जमीन पर किसी और का नाम दर्ज हो गया है। आरोपियों से इसकी शिकायत की गई तो मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। जेब से रुपये भी निकाल लिए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मायाराम निवासी गांव अल्लीपुर खादर थाना हसनपुर, बाबूराम निवासी गांव झोंटना थाना हसनपुर, जितेंद्र निवासी गांव झोंटना, सुधीर कुमार निवासी गांव दीपपुर थाना हसनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
-