फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर की अफवाह पर चौबारा और फाजलपुर में हंगामा

विज्ञापन
गांव चौबारा में बच्चा चोर गिरोह की सूचना पर ग्रामीणों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह देती पुलिस। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बच्चा चोर गिरोह की अफवाहों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लोग बेवजह सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करके खुद तो परेशान हो ही रहे हैं साथ ही पुलिस को भी परेशान करने में लगे हुए हैं। गांव चौबारा में अमरूद तोड़ रहा युवक टोकने पर बच्चे की आवाज में रोता हुआ ईख में जा घुसा। कुछ ही देर में बच्चा चोर की अफवाह फैल गई और ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। पुलिस भी आ पहुंची। घंटों कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर, मोहल्ला फाजलपुर में भी लोगों ने एक खेत को घेर लिया। पुलिस मौके पर जा ही रही थी कि पता चला कि वहां भी सिर्फ अफवाह ही थी।
विज्ञापन

शनिवार की अपराह्न थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में बच्चा चोर गिरोह के ईख में घुसे होने की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस गांव जा पहुंची। एसएसआई प्रमोद पाठक और एसआई सरिता कश्यप ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहां मौजूद सुनील पुत्र हरिओम, उसकी मां कविता, संतोष देवी और राजवती पत्नी गिरिलाल आदि ने बताया कि वे खेत पर मौजूद थीं। अचानक ही ईख में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग भी आ गए। उन्होंने भीतर जाकर तलाश की तो पास ही एक अमरूद के पेड़ पर काली टीशर्ट पहने युवक नीचे उतरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह बच्चे के रोने की आवाज निकालता हुआ ईख में गुम हो गया। ग्रामीणों की भीड़ ने काफी देर उसकी तलाश की लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी काफी देर तक कांबिंग की लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि क्षेत्र में कहीं भी बच्चा चोर गिरोह नहीं है। इसलिए कोरी अफवाहों पर ध्यान न दें। उधर, मोहल्ला फाजलपुर के सभासद ने पुलिस को सूचना दी कि वहां खेतों में कुछ लोग घुसे हुए हैं और लोगों ने घेराबंदी की हुई है। पुलिस वहां जाने की तैयारी कर ही रही थी कि सभासद ने बताया कि वहां कोई नहीं है।
विज्ञापन

गांव चौबारा में बच्चा चोर की फर्जी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बेवजह क्षेत्र में दहशत फैलाने वालों को कतई माफ नहीं किया जाएगा।
- डीसी शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें