फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 137 बेसिक स्कूलों में खरीदे जाएंगे बाल मैत्री फर्नीचर

Tue, 23 Sep 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलाें में संचालित 137 को-लोकेटड आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बैठने के लिए बाल मैत्री फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 34.25 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 1200 से अधिक परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। इसमें कई विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है यहां छह साल तक की उम्र के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई की सुविधा दी जाती है। राज्य परियोजना निदेशालय की और से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्री फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे।
इसमें जिले से 137 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें यहां हर आंगनबाड़ी केंद्र पर 25-25 हजार रुपये से फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। बीएसए डाॅ. मोनिका ने बताया कि फर्नीचर बच्चों की सहूलियत के हिसाब से तैयार होंगे। उन्हाेंने बताया कि जल्द की फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें