फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सैनिकों से अभद्रता करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई’

Sat, 15 Apr 2017 01:04 AM IST
संदीप सौरभ सिंह/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
chetan
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में तैनात सेना के जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों की ओर से अभद्रता की वीडियो वायरल होने और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर, विरेंद्र सहवाग की ओर से ट्वीट कर सेना के खिलाफ ऐसा करने वालों को देश छोड़ कर चले जाने की बात कहने के बाद पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कौन नहीं चाहेगा कि ऐसे लोग देश छोड़कर चले जाएं।
विज्ञापन


कश्मीर में तैनात सेना के जवानों पर स्थानीय लोगों की ओर से पत्थर बरसाने और गाली देते हुए लात मारने की वीडियो इस समय वायरल है। देश के प्रख्यात क्रिकेटर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ट्वीट कर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

उन्होंने ऐसे लोगों को देश छोड़कर चले की बात कही थी। शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान से इस संबंधित में पूछा गया तो उन्होंने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि गंभीर और सहवाग दोनों सभी बात कह रहे हैं। वही नहीं देश के ज्यादातर लोग ऐसा ही सोचते होंगे।
विज्ञापन


कश्मीर में जो भी हो रहा है, उससे देश के लोग काफी दुखी हैं। कश्मीर में सेना और पैरा मिलिट्री के उन जवानों के साथ ऐसा किया जा रहा है, जो दिन रात उनकी ही सुरक्षा में जुटे हुए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए  काम कर रहे हैं और अपनी जान दे रहे हैं। 

हमने भी टीवी पर स्थानीय लोगों की ओर से सेना के जवानों के  साथ की जा रही अभद्रता को देखा हैं। ऐसा कृत्य कहीं से भी क्षम्य नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर में शांति व्यवस्था के लिए ऐसे लोगों पर कड़ा कार्रवाई की जरूरत हैं। इस तरीके का कार्य करने वालों  के खिलाफ कड़े कानून बनाने की जरूरत है। जम्मू कश्मीर में शांति के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें