फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरियम से बोले चेतन- दिलाऊंगा इंसाफ

Sat, 15 Apr 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से बात करते मरियम और उसके परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
21 साल की उम्र में तीन तलाक की शिकार मरियम इंसाफ की फरियाद लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के दरबार में पहुंची। शिकायत सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री ने उसके सिर पर हाथ रखा और कहा कि इंसाफ दिलाउंगा। उन्होंने मामले में डीएम और एसपी को कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। साथ ही कहा कि मैं तीन तलाक के पक्ष में नहीं हूं। इस पर रोक लगनी चाहिए। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गुजरी छत्ता निवासी मरियम फात्मा पुत्री अनवर हुसैन की शादी मुरादाबाद के किसौल चौक निवासी मो. फैजान पुत्र मो. जफर से हुई थी। मरियम का आरोप था शादी के एक माह बाद ही पति उसे छोड़कर दुबई चला गया।

ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया और मारपीट कर  घर से निकाल दिया। बाद में जेठ ने फोन कर उसे बताया था कि फैजान ने दुबई से फोन पर उसे तलाक दे दिया है। 21 साल की उम्र में तीन तलाक की शिकार मरियम प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इस पर रोक लगाने और अपने साथ इंसाफ की गुहार लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से मिलने के लिए भी उन्होंने वक्त मांगा थी। मंत्री से मुलाकात के लिए वो गजरौला स्थित उनके आवास पर पहुंचीं, लेकिन ट्रेन लेट होने से कैबिनेट मंत्री के जनपद आगमन का कार्यक्रम बदल गया। वो मुरादाबाद से सीधे कार से  अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए। 

आवास पर मुलाकात न होने से पीड़ितों ने हिम्मत नहीं हारी। कैबिनेट मंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने कैलसा रोड पर भाजपा नेता विनय माहेश्वरी के प्रतिष्ठान पर चेतन चौहान से मुलाकात की।

मरियम ने अपनी सारी व्यथा सुनाते हुए प्रदेश सरकार से मामले में सहयोग की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने भी उसके सिर पर हाथ रखा और कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए डीएम और एसपी को निर्देशित कर रहा हूं। आप अपने सभी साक्ष्यों के साथ उनके मुलाकात कीजिए। इंसाफ जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें