फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपर से बादल, नीचे बरसीं आंखें

विज्ञापन
अमरोहा ब्रजघाट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के अंत्येष्टि कार्यक्रम मे - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के अंतिम दर्शनों के लिए उनके समर्थक और पार्टी से जुड़े लोग अपराह्न 12 बजे से ही ब्रजघाट में अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। आसमान से बादल बरस रहे थे तो नीचे ब्रजघाट पर चेतन को चाहने वालों की आंखें। कोई भी ऐसा शख्स नहीं होगा, जिसकी आंखें नम न हों। लोग बारिश में भी अपने हरदिल अजीज नेता श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े रहे।
विज्ञापन

हालांकि उनके अंतिम संस्कार का समय तीन बजे बताया गया था लेकिन उनकी पार्थिव शरीर अपराह्न सवा दो बजे ही ब्रजघाट लाया गया। सोमवार को सुबह चार बजे से शाम तक रुक-रुककर बारिश भी होती रही। जिस वक्त अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि वहां भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों ने पास ही लगे टेंट में भी शरण ली लेकिन अधिकांश लोग भीगते हुए बारिश में ही खड़े रहे। गढ़ के विधायक कमल मलिक, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, गजरौला के रामवीर सिंह गूर्जर, पवन चौहान, सुनील चौहान, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, भगवान सिंह काले, मंडी धनौरा के विजयपाल सैनी, अशोक घरोटिया आदि समेत हापुड़ और बिजनौर से आए कई पार्टी पदाधिकारियों के कदम बारिश में भी नहीं डिगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें