फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बचाव का टीका लगवा कर घर लौट रही महिला से ठगे कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से बचाव का टीका लगवाकर घर लौट रही महिला को ठगों ने झांसे में लेकर उसके कुंडल ठग लिए। महिला को तरह-तरह की बातें बताकर बरगला लिया और फिर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौक निवासी संगीता यादव पत्नी सतपाल सिंह यादव बुधवार की मोहल्ला कोट स्थित मैटरनिटी विंग सीएचसी अस्पताल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने आई थी। दोपहर करीब बारह बजे वह टीका लगवाकर वापस घर लौट रही थीं। अभी वह कोट चौराहा मोहल्ला नियारियान के मोड़ पर पहुंची थीं। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। संगीता को उनके घर की कुछ परेशानियों का हवाला देकर एक गली में भीतर ले गया। इसी बीच उसका दूसरा साथी भी आ गया। इस दौरान आरोपियों ने महिला से कुंडल उतरवा लिए और पीछे देखे बिना 20 कदम आगे जाने को कहा। संगीता उनके कहे मुताबिक झांसे में आ गई। जैसे ही वह बीस कदम आगे बढ़ी तो दोनों ठग कुंडल, आधार कार्ड और वैक्सीनेशन कार्ड लेकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने तुरंत शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं एसएसआई रमेश सहरावत ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें