फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गलती से रुपये ट्रांसफर होने का झांसा देकर बीमा एजेंट से 20 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग ने बीमा कंपनी के एजेंट की बेटी को रुपये ट्रांसफर के फर्जी संदेश भेजकर बीस हजार रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रामहट गांव में रहने वाले मोहनलाल सैनी बीमा कंपनी में एजेंट हैं। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उनकी बेटी मोनिका के मोबाइल पर चार संदेश आए। सभी संदेश 40 हजार रुपये क्रेडिट वाले थे। एक के बाद एक संदेश देख कर मोनिका ने अपने पिता मोहनलाल सैनी को बताया। इसके थोडी देर बाद उनके फोन पर अनजान नंबर काॅल आई। काल करने वाले ने कहा कि वह मोनिका गुप्ता के खाते में पैसे ट्रांसफर कर रहा था। गलती से मोनिका के खाते में हो गए हैं। मेरठ के अस्पताल में उनका मरीज भर्ती है, लिहाजा पैसे वापस कर दें। झांसे में आकर मोहनलाल ने बगैर खाता देखे साइबर ठग के बताए मोबाइल नंबर पर दो बार में बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद उन्होंने उसी नंबर पर फोन किया जिससे कॉल आई थी। लेकिन काॅल रिसीव नहीं हुई। तभी मोहनलाल को शक हुआ तो उन्होंने अपना खाता चेक किया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें