फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनने पर बिजली कर्मियों ने काटी सीएचसी की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में चिकित्सक द्वारा अवैध रूप से मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनाने से नाराज हुए बिजली कर्मियों ने अस्पताल की आपूर्ति काट दी। जिससे करीब छह घंटे तक अस्पताल कर्मियों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनरेटर चलाकर काम चलाना पड़ा। उच्च अधिकारियों से शिकायत होने के बाद अस्पताल की लाइट जोड़ी गई। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में परिवार की एक महिला की मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के लिए गए थे। महिला शिक्षिका है। इस दौरान चिकित्सक ने बिजली कर्मियों से कहा कि जिस महिला का मेडिकल रिपोर्ट बनाई जानी है। उसे अस्पताल में लाया जाए। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। नाराज होकर बिजली कर्मी वहां से चले गए और शाम करीब चार बजे अस्पताल की बिजली काट दी गई। दो घंटे बाद चिकित्साधीक्षक सौरभ त्यागी को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने उच्च अधिकारियों से उसकी शिकायत की और रात करीब 10 बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई।
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में कुछ अतिरिक्त केवल डाले हुए थे जिन्हें काटा गया था। अस्पताल की लाइन नहीं काटी गई थी। उधर, सीएचसी प्रभारी ने बताया कि बिजली कर्मियों ने मेडिकल बनवाने की मांग की, लेकिन नियमानुसार मेडिकल बनवाने की बात कही गई। जिससे बिजली कर्मचारी नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें