फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोपहर में बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई। गर्मी में लोग बेहाल हो गए। बारिश का पानी रास्तों पर भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। करीब पंद्रह मिनट तक बारिश होती रही। जिसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज बदलने के बाद दोपहर में आसमान में घने बादल छा गए। हल्की हवा के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। लेकिन बाद में उसम बढ़ गई। लोग गर्मी से बेहाल हो गए। पसीना छूटता दिखा। वहीं किसानों को भी फसलों के लिए अभी बारिश की ज़रूरत है। वह भी बारिश होने की आस लगाए हैं। कृषि निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि इस समय की बारिश सभी फसलों के फायदेमंद होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी बारिश होने की अनुमान है। रविवार को बादल छाए रहेंगे। इसके बाद फिर तीन दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं बारिश और धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें