फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व: करिह क्षमा छठी मईया भूल-चूक गलती हमार...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/मंडीधनौरा। करिह क्षमा छठ मइया भूल-चूक गलती हमार...। यही मन्नतें मन में लेकर महिलाएं छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देेने वासुदेव तीर्थ मंदिर पहुंचीं। निर्जल व्रतियों ने सरोवर में खड़ी होकर परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। खरना की रस्में निभाईं। पानी में खड़े होकर लोक गीत गुनगुनाए। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और संतान की सुख शांति के लिए कामना की। आज तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर के तालाब किनारे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और संतान की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी। छठ पूजा करने वाले परिवारों में गुरुवार शाम से खरना की रस्में पूरी करके 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया गया था। तालाब किनारे व्रतियों ने छठ मैया की महिमा का गुणगान किया। पानी में खड़े होकर लोक गीत गुनगुनाए। पहिले पहिल हम कईनी, छठी मैया व्रत तोहार। करिहा क्षमा छठ मइया भूल-चूक गलती हमार...। सबके बलकवा के दिहा, छठ मईया ममता-दुलार। पिया के सनईहा-बनईहा, मइया दिहा सुख-सार...। नारियल-केरवा घोउदवा, साजल नदिया किनार। सुनिहा अरज छठ मइया, बढ़े कुल परिवार...। पहिले पहिल हम कईनी, छठ मइया व्रत तोहार। करिहा क्षमा छठ मइया, भूल-चूक गलती हमार...। छठ पूूजा के दौरान मंदिर के सरोवर तालाब किनारे उत्सव जैसे माहौल बना रहा। आज तड़के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया जाएगा।
मंडी धनौरा में छठ पूजा के मौके पर नगर के मोहल्ला हीरानगर में महिलाओं ने सूर्यनारायण को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाओं ने उपवास रखा और माता कात्यायनी की पूजा करते हुए भगवान सूर्यनारायण को फल-फूल आदि अर्पण किए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इस मौके पर जानकी देवी, ममता, पूनम, नीति, जगवती, इंदू आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें