फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिवालयों में हर-हर महादेव का जयघोष

Tue, 15 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार पर जिलेभर के मंदिर और शिवालयों में बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन और पूजन करते हुए जलाभिषेक किया। शहर के वासुदेव मंदिर, नौगांवा सादात के गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, धनौरा के पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला के राम मंदिर व हसनपुर के शिवाला मंदिर में जलाभिषेक का दौर दोपहर तक चलता रहा। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर व शिवालयों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया। तड़के से ही श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जाकर अपने इष्ट की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दूध, गंगाजल, कमल, बेलपत्र, भांग, अक्षत, धूप दीप से पूजन किया। श्रद्धालुओं मंदिरों में फूल, बेलपत्र और पूजन सामग्री लेकर भगवान भोले का अभिषेक करने पहुंचे।
घर और मंदिरों में हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दिया। मंदिरों में गूंजते जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं। शिवालयों में पूूरे सावन मास के दौरान जलाभिषेक व पूजा चलती है। अमरोहा शहर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा अर्चना की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें