दो महीने से क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच में चल रहे विवाद में हर दिन दोनों के तेवर बदलते रहे। कभी शमी नरम पड़े तो कभी हसीन जहां के तेवर गरम दिखे। बदलते हालात में तेवर में नरमी गरमी दिखती रही।
शुरू में पत्नी के फेंके बाउंसर को झेलने में नाकाम दिखे शमी हसीन से समझौते के लिए संपर्क करते रहे। लेकिन हसीन के तेवर अपने चरम पर थे। सुलह समझौते के लिए कोलकाता पहुंचे शमी के रिश्तेदारों से हसीन ने मिलना तक पसंद नहीं किया। वहीं पत्नी से समझौते की गुहार लगाने वाले शमी को बीसीसीआई से क्लीनचिट क्या मिली वक्त ही बदल गया। वे फैसला अदालत में होने की बात कह रहे हैं। हर रास्ता बंद देख आखिर में हसीन जहां को ससुराल की ओर कदम दौड़ाने पड़े। कोर्ट में जाने वाली हसीन जहां बिरादरी की पंचायत में पहुंच गई। फिलहाल बिरादरी हसीन को काफी उम्मीदें है। लेकिन सबकी नजरें शमी पर ही टिकी है।