फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में 1.27 करोड़ से होगा चामुंडा मंदिर का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा देवी मंदिर में का सौंदर्यीकरण का कार्य 1.27 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा कराए जाने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक महेंद्र खड़गवंशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया।
विज्ञापन

विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा इस कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। यह सौंदर्यीकरण कार्य न केवल मां चामुंडा देवी मंदिर की भव्यता एवं दिव्यता को एक नई पहचान देगा, बल्कि हसनपुर की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी सशक्त करेगा। इससे आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र के विकास को एक नई गति और विस्तार मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर शिवचरण दास अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ. शिवस्वरूप अग्रवाल, डॉ. भारत वीर अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र खड़गवंशी, मनोज गोयल, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें