फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 1142 वाहनों का चालान, 10 के हूटर व सायरन उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 1142 वाहनों का चालान किया, जबकि 10 वाहनों से हूटर, सायरन तथा ब्लैक फिल्म हटवाई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने हूटर सायरन, ब्लैक फिल्म, अवैध डग्गामार बस, वाहनों, हेलमेट न पहनने वालों के विरुद्ध, सीट बेल्ट न लगाने वालों व बुलेट मोटर साइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर, पटाखे लगाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुल 1142 वाहनों का चालान किया गया। 10 वाहनों से हूटर व सायरन एवं ब्लैक फिल्म हटवाई गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें