फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशे में बेटी से दुष्कर्म की झूठी सूचना देने पर शांतिभंग में चालान

Fri, 03 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने 112 नंबर पर फोन कर बेटी के साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने जांच की तो सूचना झूठी निकली। इस पर ग्रामीण को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर कॉल कर बताया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस पर प़ुलिस गांव पहुंची गई। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। वह शराब के नशे में था। पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति को साथ ले आई और उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। 15 दिन पहले ग्राम फतहउल्लापुर में एक व्यक्ति ने रात को बाइक सवारों द्वारा लूट की झूठी सूचना दी थी। वहीं एक हफ्ता पहले ग्राम आजमपुर में भी पैट्रोल पंप पर सेल्समैन ने रुपयों के विवाद में लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। दोनों मामलों में पुलिस ने झूठी सूचना देने वालों का शांति भंग की आशंका में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें