फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चौ. चरण सिंह की प्रतिमा को दूसरी जगह लगाने की सूचना पर दौड़े किसान, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा हटाकर दूसरे स्थान पर स्थापित करने की सूचना मिलते ही भाकियू चौहान गुट के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। प्रतिमा लगाने के लिए हो रही तैयारी को रुकवाया गया। संगठन के मंडल प्रभारी जसपाल सिंह फौजी ने स्पष्ट कहा कि यह मूर्ति दूसरी जगह नहीं लगेगी, जहां है वहीं रहेगी।
विज्ञापन

28 अगस्त को मध्य गंगा नहर फेज टू में ट्रायल के लिए दूसरी बार हरिद्वार बैराज से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। सिंचाई विभाग की ओर से रजबपुर क्षेत्र में मुलकटा गांव के पास छोटा डैम बनाया गया है। इस डैम पर सिंचाई विभाग की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे लेकर किसान संगठन के लोग खुश थे। लेकिन नहर में पानी छोड़े जाने के बाद प्रतिमा को रातोंरात हटा दिया गया। 31 अगस्त की सुबह जब इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। थोड़ी देर में भाकियू नेता और रालोद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। यहां सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए थे। कई दिन तक किसानों ने धरना दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया था।
बुधवार को फिर कुछ लोगों ने प्रतिमा को हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन चौहान गुट के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार्य को रुकवा दिया। संगठन के मंडल प्रभारी जसपाल सिंह फौजी ने कहा कि दूसरे संगठन के पदाधिकारी अपनी दूसरी प्रतिमा लाकर लगा लें। इस प्रतिमा को हम सब मिलकर दूसरी जगह नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें