फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद मोहम्मद शमी के गांव में मना जश्न

Mon, 10 Mar 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जीतने के तुरंत बाद मोहम्मद शमी के गांव में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जीतने के तुरंत बाद मोहम्मद शमी के गांव में जश्न मनाया गया। मिठाई बाटी गई, जमकर आतिशबाजी की। मोहम्मद शमी के भाई और उनके रिश्तेदार ने खुशी में तिरंगा लहराया। जबकि, मैच के चलते शमी के भाई, भाभी और भतीजी जीत की दुआ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


चोट के कारण लंबे समय इंतजार करने के बाद मूलरूप से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंडियन टीम की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का मौका मिला। रविवार को टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ हुआ। करीब 2:30 बजे शुरू हुए मैच को देखने के लिए पहले ही लोग टीवी के सामने बैठ गए। मोहम्मद शमी के सहसपुर अलीनगर स्थित फार्म हाउस पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर उनके भाई मोहम्मद हबीब ने अपने रिश्तेदार और परिजनों के साथ मैच देखा। मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। मोहम्मद शमी के समर्थक और गांव के लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी शमी ने एक विकेट झटका। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में जश्न का माहौल देखने को मिला। उनके भाई मोहम्मद हबीब ने बताया कि मोहम्मद शमी को आलोचकों की बातों पर ध्यान नहीं देना है। उन्हें अपने करियर पर ध्यान रखना है। वह देश के लिए खेलते रहें और बेहतर प्रदर्शन करें। पूरा परिवार और उनके समर्थक उनसे यही उम्मीद करते हैं।

पार्क में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर देखा फाइनल मुकाबला
अमरोहा। नगर के मोहल्ला आवास विकास प्रथम में लोगों ने पार्क में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला देखा। भारत की ओपनिंग जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और शुबमन गिल के आउट होते ही समर्थकों में मायूसी देखने को मिली। जैसे जैसे मैच में उतराव-चढ़ाव देखने को मिला वैसे ही समर्थकों में उत्साह और मायूसी देखने को मिली। लेकिन, जब भारत ने मैच जीता को समर्थक खुशी के मारे उछल पड़े। अमरोहा शहर में भी जश्न मनाया गया। भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद प्रशंसकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें