फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : परीक्षार्थियों को परीक्षा फार्म में सुधार का आज अंतिम मौका

Mon, 27 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों को राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म में गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। 27 अक्तूबर तक फॉर्म में दर्ज गलत विवरण को ठीक कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई ने कक्षा दस और 12 के विद्यार्थियों के एलओसी डेटा में सुधार का अवसर दिया है जिसका सोमवार को आखिरी दिन है। बोर्ड परीक्षा के लिए भरे जाने वाले फार्म में नाम, जन्म तिथि और विषयों में गलती के लिए अब कोई अन्य मौका नहीं मिलेगा। बच्चों द्वारा भरे गए डाटा के तहत ही बच्चों का नाम, पिता या माता का नाम, जन्म तिथि और चुने गए विषय दर्ज करने होते हैं।
यही जानकारी एडमिट कार्ड और बोर्ड की मार्कशीट में छपती है। इसलिए अगर इसमें छोटी-सी भी गलती हो जाए तो भविष्य में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एलएसए स्कूल के प्रबंधक गिरीश बंसल ने बताया कि सभी बच्चों को इस संबंध में जानकारी दी गई है। हालांकि, अगर कोई बच्चा अभी भी कोई संशोधन कराना चाहता है, तो वह स्कूल समय में संशोधन करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें