फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: आज से आठ केंद्रों पर सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं शुरू

Mon, 20 Feb 2023 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में सोमवार से सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। सीबीएसई में पहले दिन हाईस्कूल के लिए अरबी, तिब्बत, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, पारसी, नेपाली, लिंबू, लैपचा, कर्नाटक संगीत का पेपर होगा, जबकि इंटरमीडिएट के लिए हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर का पेपर होगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के लिए पहली पाली में गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के लिए लेखा शास्त्र का पेपर होगा। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल की परीक्षा नहीं हैं, जबकि इंटर की भूगोल विषय की परीक्षा है। वैसे तो सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई थीं, लेकिन मुख्य परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को 9:30 बजे से 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा 10:30 बजे से 1.30 बजे तक हो रही हैं। सीबीएसई बोर्ड के लिए जिले में हाईस्कूल और इंटर के पंजीकृत 4,994 परीक्षार्थी हैं। बोर्ड के जिला कोआर्डिनेटर राहुल अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए आठ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल गजरौला, एलएसए अमरोहा, आरके पब्लिक स्कूल अमरोहा, ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल मंडी धनौरा, एमएस पब्लिक स्कूल मंडी धनौरा, हिल्टन कान्वेंट स्कूल अमरोहा, एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर व एएसएम मार्डन एकेडमी शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, यूपी बोर्ड के लिए जिले में 82 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54685 परीक्षार्थी पेपर दे रहे हैं। पहली पाली सुबह 8 बजे से सवा ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से सवा पांच बजे तक संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें