फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा : अंग्रेजी के पेपर में ग्रामर ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीबीएसई के परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर हुआ। पेपर देकर बाहर आए विद्यार्थी खुश दिखाई दिए। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर ठीक था, लेकिन ग्रामर ने उलझा दिया। बाकी प्रश्न अच्छे थे। पूरा पेपर पढ़ने के बाद ही उनके जवाब दिए।
विज्ञापन

सीबीएसई के दस केंद्रों पर सोमवार को कक्षा दस का अंग्रेजी का पेपर आयोजित हुआ। जिसके लिए सुबह निर्धारित समय से ही विद्यार्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। तलाशी के बाद सभी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा से पहले सभी बच्चे जहां भय में थे, वहीं पेपर के बाद उनके चेहरे खिले हुए थे। परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंचे बच्चे एक दूसरे के पेपर से मिलान कर अपने सवालों को रीचेक करते दिखाई दिए। आपसी बातचीत में बच्चों ने ग्रामर के सेक्शन को उलझाने वाला बताया।
-

पेपर देने जाते समय मन में थोड़ा डर था। लेकिन प्रश्न पत्र पढ़ने के बाद डर दूर हुआ। सबसे पहले पूरा प्रश्न पत्र पढ़ा, उसके बाद हल लिया। ग्रामर का सेक्शन थोड़ा हार्ड था। जिसे हल करने में थोड़ा परेशानी हुई। - महिमा, कक्षा 10
विज्ञापन

-

पेपर ज्यादा मुश्किल तो नहीं था। अधिकांश पढ़े हुए प्रश्न ही पेपर में आए था। जिनको पढ़कर कुछ तसल्ली हुई। ग्रामर मुश्किल थी, लेकिन उसके जवाब भी दिए। परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। -तनिका
-

परीक्षा की शुरुआत अच्छी हुई है। परीक्षा के लिए जो पढ़कर तैयार किया था, वह प्रश्नपत्र में देखकर संतुष्टि मिली। लेकिन ग्रामर के प्रश्नों ने परेशान किया। कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ है। उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे। -हिमांशु, छात्र
-

ग्रामर को छोड़कर पूरा प्रश्नपत्र सरल था। सभी के जवाब दिये। अधिकांश सवाल सिलेबस से ही आए थे। जिनको हल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। अब अगले पेपर की तैयारियों के लिए रिवीजन शुरू करेंगे। - मयंक गोला
-

दस केंद्रों पर 19 ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
अमरोहा। सीबीएसई के जिला समन्वयक राहुल अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सीबीएसई की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त द आर्यंस स्कूल में कक्षा 12 की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा हुई। कक्षा दस की अंग्रेजी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 3088 में से कुल 3069 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 19 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द आर्यंस स्कूल जोया में कक्षा 12 की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पंजीकृत 31 परीक्षार्थियों में 30 ने परीक्षा दी, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें