फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : बेटियाें ने फिर छू लिया आसमान

Wed, 14 May 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए। परिणाम के अनुसार 12वीं में बेटियों ने फिर मैदान मारा है। बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.92, जबकि बेटों का प्रतिशत 73.12 फीसदी रहा है। जिले में कुल 78.13 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

मंगलवार को घोषित हुए नतीजों में इस बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हालांकि, इस बार पिछले साल की तुलना में बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत कम जरूर रहा है। लेकिन, बेटों से उनका प्रतिशत बहुत आगे है। पिछले साल जहां 12वीं में 96.72 फीसदी बेटी उत्तीर्ण हुई थी, वहीं इस बार 85.92 बेटियाें ने सफलता हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजों के अनुसार 12वीं के लिए कुल 2547 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 2520 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 1969 ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में कुल 990 बेटियों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 987 ने परीक्षा दी और 848 बेटियों ने सफलता हासिल की। जबकि, 1557 पंजीकृत बेटों में 1533 परीक्षा में शामिल हुए और 1121 बेटों ने सफलता पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें