सीबीएसई रिजल्ट, चंडीगढ़ के विद्यार्थी
- फोटो : amar ujala
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा। बेटियों ने सफलता का परचम लहराया। अमरोहा क्षेत्र के सात स्कूलों के 73 बच्चों ने सीजीपीए टेन प्राप्त किया। इसमें 48 छात्राओं ने अपनी जगह बनाते हुए छात्रों को पछाड़ दिया।
छात्राओं ने यह साबित कर दिया है वह अब किसी से कम नहीं है। बेटियों की सफलता पर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाइंया बांटकर खुशी का इजहार किया।
किसी भी क्षेत्र में अब बेटियों को कम नहीं आंका जा सकता। हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से आगे निकल चुकी हैं। पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। तो भला शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां कैसे पीछे रह सकती हैं। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में भी हर बार की तहर इस बार भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है।
अमरोहा क्षेत्र की टेन सीजीपीए की सूची में 48 छात्राओं ने अपनी जगह बनाते हुए सफलता का लोहा मनवाया है। छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। अमरोहा क्षेत्र में सबसे अधिक सेंटमेरी दाउद सराय की चौदह छात्राओं ने इतिहास रचा। वहीं आरके पब्लिक स्कूल की आठ छात्रा सीजीपीए टेन हांसिल कर सूची में जगह बनाई। लिटिल स्कलार्स एकेडमी की छह छात्राएं ने सफलता के झंड़े गाढ़े। हर स्कूल में छात्राओं का दबदबा रहा।
बेटियों की सफलता पर परिजनों में खूशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाइंया बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं अभिभावकों ने बेटियों पर गर्व जताते हुए दुलार किया। अभिभावक बोले बेेेटों से बढ़कर हैं बेटियां।