फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के दौरान कोर्ट से फरार जालसाज की तलाश में आई सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पेशी के दौरान कोर्ट से फरार जालसाज की तलाश में गाजियाबाद से आई सीबीआई की टीम ने गजरौला में दबिश दी। हालांकि उसके संबंध में कोई खास सुराग नहीं मिलने पर टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजियाबाद से आई सीबीआई टीम ने यहां थाने में अपनी आमद दर्ज कराई। बताते हैं कि टीम नगर में खादगूजर रोड पर तलैया मंदिर के निकट रहने वाले एक जालसाज की तलाश में आई थी। टीम ने वहां पहुंचकर कई लोगों और उसके रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि वह शख्स 10-15 वर्ष से यहां नहीं है। उन्होंने टीम को यह भी बताया कि वह सरकारी धन को हड़पने के मामले में जेल गया था। वहीं सीबीआई की टीम की मौजूदगी की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग सकते में आ गए। टीम वहां पूछताछ करक वापस लौट गई। टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार, एसएसआई वीर सिंह आदि शामिल रहे। वहीं थाने में तैनात एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि सीबीआई की टीम किसी फरार मुजरिम की तलाश में गजरौला आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें