फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: साप्ताहिक बाजार में महिला के पर्स से नकदी और मोबाइल उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार से महिला के पर्स से नकदी व मोबाइल उड़ाकर चोर भाग गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पहले तो पीड़ित को थाने से टरका दिया गया, बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत पर पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर ली गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह पत्नी सुदेश के साथ हसनपुर के साप्ताहिक जुमेरात बाजार में खरीदारी करने गया था। बाजार में भीड़ के दौरान चोर ने पत्नी के कंधे पर लटके हुए बैग को खोलकर उससे 5500 रुपये और एक मोबाइल साफ कर दिया। जयपाल सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर लेकर थाने पहुंचा। आरोप है कि थाने से बिना तहरीर लिए ही टरका दिया। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत होने पर पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें