गजरौला। पुलिसकर्मी के पिता के घर से चोर 5000 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है।
थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी मुनेश यादव ट्रांसपेार्ट संचालक हैं। उनका बेटा अंकित यादव पुलिसकर्मी है। जिसकी तैनाती बरेली जीआरपी में है। मुनेश यादव का कहना है कि वह बीते बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे घर का ताला लगाकर हाईवे किनारे ट्रांसपोर्ट पर चले गए। बीच में एक दो बार मकान को देखकर भी कि सुरक्षित है या नहीं। चोरों ने 3 से 5 बजे के बीच में उनके घर का ताला तोड़ दिया। सेफ में रखी 5000 रुपये, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, दो पाजेब और कमरबंद चोरी कर लिए। वह घर गए तो मेन गेट खुला और ताला टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की जानकारी ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।