फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौगावां सादात में बंद मकान से नकदी और जेवरात चोरी

Sat, 23 May 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। कस्बे के मोहल्ला बकरी वाला में बृहस्पतिवार रात चोरों ने बीड़ी मजदूर अहसान के बंद मकान को निशाना बनाते हुए 75 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार तड़के पड़ोसियों ने गृहस्वामी को दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर रात तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के नजीबाबाद में जोगी रम्पुरा स्थित शिया धार्मिक स्थल में इन दिनों वार्षिक उर्स चल रहा है। इस आयोजन में कस्बे के कई शिया परिवार शामिल होने गए हुए हैं। मोहल्ला बंगला की नई आबादी में रहने वाले बीड़ी मजदूर अहसान का परिवार भी उर्स में गया था। बृहस्पतिवार रात अहसान मकान में ताला लगाकर अपनी ससुराल में सोने चले गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी खंगाली और उसमें से 75 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने जब घर के दरवाजे का टूटा ताला देखा तो तुरंत इसकी सूचना अहसान को दी। मौके पर पहुंचे घर मालिक ने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली थी। चोरी की इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। हालांकि, देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें