फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीसीटीवी कैमरा नहीं होने पर डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी आदित्य लांग्हे ने सुखदेवी इंटर कॉलेज और ब्लॉक सभागार में नामांकन प्रक्रिया का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। हसनपुर विकासखंड की नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीसीटीवी कैमरा न लगाए जाने पर अधिशासी अधिकारी हसनपुर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई और पूरे केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा चालू रहना चाहिए। कहा कि नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अवश्य हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। कहा कि भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए। शांतिपूर्ण नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जानी चाहिए। एक एक करके लोगों को अंदर जाने दिया जाए । कहा किसी भी उम्मीदवार को नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए परेशान ना होना पड़े। उन्होंने कहा कि चेक पॉइंट पर गंभीरता से चेकिंग किया जाए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।कोई भी अराजक तत्व नामांकन स्थल में अंदर नहीं जाना चाहिए। इसलिए चेक पॉइंट पर बेहतर चेकिंग की जानी चाहिए। निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि नामांकन केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क अवश्य हो। विकासखंड हसनपुर में लगाई गई कोविड हेल्प डेस्क में तापमापी काम न करने पर संबंधित कर्मचारी पर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यवाही करने की हिदायद दी। उन्होंने कहा कि पूरे यंत्र सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। कोविड हेल्प डेस्क में उल्टी दस्त बुखार सहित अन्य आवश्यक दवाएं अवश्य हो। यहां एसडीएम अशोक कुमार शर्मा, सीओ श्वेताभ भास्कर, ईओ निहाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें