फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट में छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि सिरसा जट गांव में रामचरन सिंह का परिवार रहता है। उनका घर गांव से दूर जंगल में है। गांव के आसपास आवारा पशु खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में गांव के लोगों को शक है कि रामचरन सिंह पशुओं को घेर कर खेतों में घुसा देता है। आरोप है कि 31 अक्तूबर 2022 करीब चार बजे राम चरन सिंह अपने घर पर मौजूद थे। तभी कुछ लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट की थी। जेब में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए, जबकि पालतू कुत्ते की टांग तोड़ दी थी। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई थी। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक मामले में रईस शाह, अनीस शाह आसिफ साजिद शाहिद और वाजिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें