फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चकबंदी को लेकर भाकियू ने दी चेतावनी

Tue, 07 Mar 2023 08:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत में चेतावनी दी गई है कि आजमपुर क्षेत्र में चल रही चकबंदी में किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू ने बिजली विभाग को भी चेतावनी दी है कि यदि किसानों का शोषण किया गया तो आंदोलन होगा। नगर के बिजलीघर पर हुई पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है। सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नलकूपों पर बिजली मीटर नहीं लगाए जाएं। पंचायत में किसानों ने बिजली विभाग पर चेकिंग के नाम पर शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छुट्टा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग दोहराई गई। इस मौके पर जैविंद्र सिंह, रामवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, रनवीर सिंह, गंगाराम सैनी, मुकेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें