फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश में सहायक अध्यापक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक मां को स्कूल छोड़कर घर लौट रही कक्षा 10 की छात्रा के साथ सहायक अध्यापक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने परिजनों का आपबीती बताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सहायक अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के एक गांव निवासी महिला देहात थानाक्षेत्र के गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 में पढ़ती है, जो रोजाना स्कूटी से छोड़ने आती है। आरोप है कि 11 नवंबर कि सुबह छात्रा अपनी शिक्षक मां को स्कूल छोड़कर घर जा रही थी। तभी बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र निवासी शुभम चौधरी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मानसिक रूप से बीमार भाई को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। लिहाजा परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में शुभम चौधरी के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शुभम चौधरी मिलक बकैना गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें