रहरा (अमरोहा)। बीएससी की छात्रा की नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी डिग्री काॅलेज में बीएससी की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि करीब पांच माह पहले घर के पास स्थित घेर में नहाते समय गांव के ही एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा से तीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए।
इसके बावजूद आरोपी लगातार उत्पीड़न कर रह है। आरोपी ने वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाने का भी दबाव बनाने और शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पूरी घटना अपने भाई को बताई और उसके भाई ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि बिन्नू, चंदकिरन व विपिन पर केस दर्ज किया गया है।