फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म की कोशिश में पति समेत छह पर केस

Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की। जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नौगांवा सादात निवासी कारोबारी ने बेटी की शादी कस्बे के ही एक युवक के साथ 28 अप्रैल 2024 को की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति के घर से जाने के बाद जेठ उसके साथ छेड़खानी करता है। दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। विवाहिता ने पति व ससुराल वालों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। छह जनवरी की दोपहर 12 बजे पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी की। ससुराल वालों ने महिला को डंडों से पीटा। पति ने उसके पेट में लात मारी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे नवजात को चोट पहुंची। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के ससुराल वाले दहेज में 25 लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत नौगांवा सादात पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्होंने पूरी घटना एसपी अमित कुमार आनंद को बताई। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें