फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला से छेड़खानी व जानलेवा हमले में छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी और उसकी भतीजी पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कोर्ट को बताया कि दो दिसंबर 2022 की शाम को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। विरोध किया लेकिन नहीं माने। पीछे से महिला की भतीजी भी खेत पर पहुंच गई। भतीजी ने भी छेड़खानी का विरोध किया। इस बात को लेकर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। मारपीट की गई। धारदार हथियार से भतीजी के हाथ पर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ के पंजे में गहरी चोट आई। थाने पर शिकायत करने गए, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुुमार वर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर छेड़खानी एवं जानलेवा हमला करने के मामले में वीरपाल, दिवान, रगवर, भूपराम, ऋषिपाल व देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें