बछरायूं। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससराुलियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। दो साल बाद ही मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम लम्बिया निवासी नईम ने अपनी बेटी तबस्सुम की शादी थाना क्षेत्र के ही गांव अब्दुल्लापुर निवासी बिलाल के साथ की थी। तबस्सुम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
फरवरी 2025 में उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। उस समय से ही वह अपने पिता के घर रह रही है। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि तबस्सुम की तहरीर पर पति बिलाल, ससुर शाकिर, सास फैसीदा, देवर इकबाल, देवरानी गुलफ्शा व गुलशार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।