फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने में दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले के विवाद में घर में जिला पंचायत सदस्य के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में डिडौली पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हैबतपुर में जितेंद्र सिंह का परिवार रहता है। वर्तमान में वह जोया मुबारकपुर इकौंदा रोड पर जोया में रहते हैं। उनकी पत्नी वार्ड जिला पंचायत सदस्य है। जबकि बड़ा भाई इंद्रपाल से ग्राम प्रधान है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों के सामने एक बड़ा नाला निकल रहा ह। गांव का पानी उस नाले से होकर तालाब में जाता है। आरोप है कि कुछ लोग नाले को बंद करने के लिए कहते हैं। 27 फरवरी 2022 को गांव में सफाई कार्य चल रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने घरों के सामने नाले की सफाई नहीं होने दी और मिट्टी डालकर नाला बंद कर दिया। इसके बाद काफी लोग इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद जितेंद्र अपने घर जोया में आ गए।
आरोप है कि दबंग लोग गाली-गलौज करते हुए जोया स्थित घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर प्रवेज कुुमार ने बताया कि बुधवार की रात न्यायालय के आदेश पर प्रीतम सिंह, उसके भाई विनोद कुमार, ईशान और उसके भाई मनुल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें