फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी में पति समेत चार पर मुकदमा

Wed, 27 Sep 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में कार की मांग की गई। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव का है। संभल जनपद में असमोली थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 1 मार्च 2022 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

पति दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगा। इस संबंध में कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। आरोप है कि 21 सितंबर 2023 की रात नौ बजे विवाहिता अपने घर पर थी। तभी ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने की कोशिश की।
पीड़िता किसी तरह जान बचाकर गांव से बाहर आ गई और मायके वालों को फोन करके पूरी जानकारी थी। बाद में पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें