फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हिंदू धर्म अपनाने वाली महिला वकील व उनके पति समेत पांच पर केस

Thu, 05 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हिंदू धर्म अपनाकर प्रेम विवाह करने वाली वकील इशरत जहां उर्फ इशु से मारपीट करने के मामले में नया मोड़ आया है। दूसरे अधिवक्ता पक्ष की ओर से इशरत जहां व उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पंडकी गांव निवासी शुभम कुमार वकील है। वह कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने इशरत जहां वकील से प्रेम विवाह किया है। इशरत जहां ने हिंदू धर्म अपनाकर शादी की थी। साथ ही अपना नाम भी बदलकर इशु रख लिया है। दोनों कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। इशु का आरोप है कि शादी करने के बाद से ही कुछ मुस्लिम अधिवक्ता रंजिश रखते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे वह अपने चेंबर पर थीं। तभी मुस्लिम वकील शबा चौधरी, सुरैय्या, शाहीन, सानिया, रुखसार, गुलबारी, आरिफ और रुखसार चेंबर में घुस आए और मारपीट करने लगे। जान से मारने की भी धमकी दी थी। मारपीट में इशरत का मंगलसूत्र व कुंडल टूटकर गिर गए। आरोप है कि मंगलसूत्र व कुंडल अधिवक्ता शबा चौधरी के पास थे।
पीड़िता के मुताबिक मुस्लिम अधिवक्ता शुभम चौधरी से रिश्ता तोड़कर दोबारा अपने ही धर्म के वकील से शादी करने के लिए दबाव बनाते हैं। पीड़ित महिला इशरत जहां ने अपनी जान को मुस्लिम वकीलों से खतरा बताया था। साथी ही मामले में शबा चौधरी, सुरैय्या, शाहीन, सानिया, रुखसार रुखसार द्वितीय और गुलबारी और आरिफ एडवोकेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार को कस्बा बछरायूं के मोहल्ला चौधरियान निवासी वकील शबा चौधरी ने भी थाने पहुंचकर तहरीर दे दी। आरोप लगाया कि कचहरी में प्रैक्टिस करने वालीं इशरत जहां उर्फ इशु व शुभम कुमार सोमवार दोपहर तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके चेंबर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। दूसरे वकीलों को जमा होते देख आरोपी भाग गए। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच के बाद ही मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें