फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दहेज उत्पीड़न में सीतापुर में तैनात कांस्टेबल समेत पांच पर मुकदमा, 25 लाख और कार की मांग कर रहे थे

Thu, 23 May 2024 02:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पीड़िता प्राथमिक विद्यालय शकरपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज के लिए मारपीट करते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांस्टेबल पति ने परिजनों के साथ मिलकर शिक्षिका को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में 25 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने सीतापुर में तैनात कांस्टेबल पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर बिहार निकट गुरुद्वारा में रहने वाले रोहताश कुमार ने अपनी बेटी साक्षी की शादी सात फरवरी 2023 को रजबपुर थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दिलीप कुमार से की थी। दिलीप कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल है, वर्तमान में उनकी तैनाती सीतापुर जनपद में है।

जबकि पीड़िता साक्षी प्राथमिक विद्यालय शकरपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज के लिए मारपीट करते थे। मई 2023 में साक्षी अपने मायके में आ गई, लेकिन 18 मई 2023 को कांस्टेबल पति दिलीप कुमार शिक्षिका को अपने घर बुलाकर ले आए। इस दौरान उन्होंने भविष्य में परेशान नहीं करने के लिए माफीनामा लिखकर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 21 मई 2023 को कांस्टेबल दिलीप कुमार विवाहिता को अपने साथ सीतापुर ले गया लेकिन कुछ दिन बाद फिर ससुराल फरीदपुर में छोड़ दिया। आरोप है कि 4 अक्तूबर 2023 को ससुराल वालों ने दहेज में 25 लाख रुपये और कार के लिए मारपीट की। धक्के मार के घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं कांस्टेबल पति ने आपत्तिजनक फोटो विवाहिता के भाई और रिश्तेदारों को शेयर कर दिए। फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। विवाहित ने अपनी जान माल का खतरा बताया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कांस्टेबल दिलीप कुमार, सुधीर कुमार, वीरवती और राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें