फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल पंप के सामने नवजात फेंकने में एंबुलेंस चालक और हेल्पर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने सात माह का नवजात फेंकने के मामले में पुलिस ने 108 एंबुलेंस के चालक और हेल्पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों की भूमिका सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवजात का वजन महज 450 ग्राम था और जन्म से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

मामला पांच नवंबर का है। केशोपुर गांव स्थित गुलाब फिलिंग स्टेशन के सामने कपड़े में लिपटा नवजात पड़ा मिला था। एक महिला ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को इसकी सूचना दी थी। उस समय कुत्ते कपड़े को खींच रहे थे। पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पेट्रोल पंप संचालक दीपक यादव की तहरीर पर पहले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में 108 एंबुलेंस के कर्मचारी नवजात फेंकते दिखाई दिए। जांच में सामने आया कि शहर की एक युवती प्रेम-संबंध में गर्भवती हो गई थी। परिजनों ने उसे गर्भपात की दवा खिलाई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में करीब सात माह का गर्भपात हो गया। नवजात को एंबुलेंस में छोड़कर परिजन चले गए। अगले दिन सफाई के दौरान चालक और हेल्पर ने उसे पेट्रोल पंप के सामने फेंक दिया।
विज्ञापन

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रूण छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद नवजात को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें