फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आम के हरे भरे पेड़ काटने के मामले में दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर केस

Thu, 18 May 2023 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में बगैर अनुमति के आम के हरे भरे पेड़ों को उजाड़ा जा रहा है। स्थिति ये है कि डेढ़ महीने पहले लोगों ने 28 आम के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन दरोगा ने अब ठेकेदार समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अमरोहा नगर के अहरोई रोड पर एक माह पहले आम का बाग को अवैध रूप से काट दिया गया था। इसके बाद लोगों ने जमीन पर प्लॉटिंग कर दी। शिकायत के आधार पर वन भाग की टीम मौके पर पहुंची तो खेत से हरे भरे आम के पेड़ गायब थे। जबकि राजस्व अभिलेखों में आम का बाग दर्ज है।
लिहाजा वन दरोगा बिलाल इब्राहिम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर शाही चबूतरा के रहने वाले सनत नबी, दरवाजे कला के रहने वाले मोहम्मद अनस नबी, मोहम्मद शौकत नबी, मोहम्मद मोनिश, मोहम्मद अरशद और मोहल्ला अफगानान के रहने वाले मोहम्मद शमीम ठेकेदार के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें