फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हत्या के बाद फर्श पर बिखरे खून को पोंछा लगाकर किया गया साफ

Thu, 18 May 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। फत्तेहपुर शुमाली गांव निवासी बॉबी की भाई के किराए के कमरे में चाकू से गोद कर हत्या करने के बाद कमरे में खून बिखर गया था। जिसे रात में ही पोंछा लगाकर साफ कर दिया गया, मगर कमरे के बाहर बाथरूम तक फर्श पर खून की कुछ बूंद पड़ी रह गईं। जिनको फर्श का पत्थर खुरच कर पुलिस ने सेंपल के लिए उठाया। एएसपी व एसपी ने मौका मुआयना कर पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात किसी समय हत्यारे ने बॉबी की हत्या कर दी। खून को भी साफ कर दिया गया। बुधवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे हत्या की खबर इलाके में फैली तो लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की। कमरे के साथ ही बाथरूम, बाहर रखी वाशिंग मशीन, खाली पड़े कमरे की जांच की। इस बीच पुलिस को कमरे से बाहर फर्श पर खून की बूंद मिलीं। बाथरूम में रखे वाइपर को देखा। पोंछा का कपड़ा भी गीला पाया गया। वह बाथरूम में रखी बाल्टी में रखा था। बाहर फर्श पर मिलीं खून की बूंद के पत्थर को खुरच कर सबूत के तौर पर उठाया। सीओ अरुण कुमार सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह, एसपी आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना पुलिस को निर्देश दिए कि मृतक का भाई रात में घर से कब निकला था, इसकी सीसीटीवी फुटेज खंगालो। फिलहाल पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या का राज घर में ही छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें