फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खड़े डंपर में घुसी कार, पति-पत्नी घायल

Sat, 24 May 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हसनपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक कार खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में मेरठ निवासी कार सवार दंपती घायल हो गए। दोनों संभल में आयोजित एक सत्संग में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल निवासी होराम देव, पत्नी जगवती के साथ कार से संभल में एक सत्संग में शामिल होने गए थे। दोनों शुक्रवार दोपहर मेरठ लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे हसनपुर मार्ग पर अल्लीपुर भूड़ के पास पहुंचे तो मार्ग किनारे डंपर खड़े डंपर में पीछे से कार घुस गई। अचानक हुई तेज आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।
सूचना पर चौपला चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर हालत नाजुक होने के कारण दंपती को रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जगवती की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे की जानकारी है। मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें