हसनपुर। गन्ना लदे ट्रक में पीछे से कार घुसने के बाद यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट तक जाम लगा रहा। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी स्थित मकनपुर गेट के सामने गन्ने से लदा ट्रक हसनपुर की तरफ को आ रहा था। इस दौरान पीछे से आई अनियंत्रित तेज गति में कार ट्रक के पीछे घुस गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। घटना के बाद कार तथा ट्रक चालक दोनों मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।