फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल की जगह डीजल भरने से कार खराब, पंप मालिक से मांगा हर्जाना

Tue, 12 May 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पेट्रोल पंप की लापरवाही से कार मालिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोल वाली कार में गलती से डीजल भर दिए जाने और बाद में गलत तरीके से ईंधन निकालने के प्रयास में वाहन खराब होने पर पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया है। पीड़ित ने वाहन मरम्मत खर्च, मानसिक उत्पीड़न और वाद व्यय सहित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


ऊमरी निवासी कुलदीप सिंह ने उपभोक्ता आयोग में दायर परिवाद में बताया कि 17 मार्च की शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी दिल्ली नंबर की पेट्रोल कार से अमरोहा से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने धनौरा रोड स्थित जलालपुर नरायन के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन में एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी रोकी। आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने लापरवाही बरतते हुए पेट्रोल की जगह वाहन में डीजल भरना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुलदीप सिंह की नजर मशीन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई। इस पर कर्मचारी ने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद पंप मालिक ने एक स्थानीय मैकेनिक को बुलाया, जिसने पाइप के माध्यम से डीजल निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कई बार गाड़ी स्टार्ट कराई गई, जिससे वाहन का सेल्फ खराब हो गया। कुलदीप सिंह का कहना है कि बाद में पंप कर्मचारियों ने किसी भी तरह की मदद करने से मना कर दिया, जिसके चलते उन्हें पूरी रात खराब गाड़ी के साथ वहीं रुकना पड़ा। अगले दिन दूसरे मैकेनिक से वाहन की मरम्मत करानी पड़ी, जिसमें करीब आठ हजार रुपये खर्च हुए। पीड़ित ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता दीपक कुमार के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में वाहन मरम्मत पर खर्च हुए आठ हजार रुपये ब्याज सहित लौटाने, मानसिक और आर्थिक क्षति के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा तथा पांच हजार रुपये वाद व्यय दिलाने की मांग की गई है। मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की और से पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें