गजरौला। गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा बच्चों में नैतिक शिक्षा एवं अपनी संस्कृति जागृत करने के लिए शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कराई गई। गजरौला में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों और इंटर कॉलेजों में परीक्षा का केंद्र बनाया गया। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। गायत्री परिवार के संयोजक डीएन शर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर नकलविहीन परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराई गई।