फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनफिट वाहनों पर कार्रवाई के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर फर्राटा भर रहे अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एआरटीओ को अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहन कहीं न कहीं हादसों का सबब बनते रहे हैं। जिसमें कई बार तो लोगों की जान भी चली जाती हैं। हाईवे पर भी सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन दुर्घटना का सबब बनते हैं। वहीं, बढ़ते हादसों पर अब डीएम निधि गुप्ता वत्स ने संज्ञान लिया है। अनफिट वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले अभियान के लिए एआरटीओ निर्देश दिए गए हैं। जो तहसीलवार टीमों का गठन कर अनफिट वाहनों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों पर रहेगा जोर
डीएम ने बताया कि अभियान के दौरान स्कूली वाहनों को प्राथमिकता से चैक किया जाएगा। किसी भी स्कूल को बच्चों की जान से खिलवाड़ करने नहीं दिया जा सकता है। इसलिए स्कूली वाहनों को प्राथमिकता से जांचा जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में फॉग लाइट लगवाएं
रोडवेज की अधिकांश बसों में फॉग लाइट न होने की अमर उजाला की खबर पर भी डीएम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एआरएम को कोहरे की संभावना के चलते बसों में फॉग लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें