फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश की जागरूकता को चल रहा अभियान

Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन पांच जून तक किए जा सकते हैं। बच्चों में प्रवेश के लिए जागरूक करने के लिए आईटीआई चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शिक्षक गांव-गांव जाकर बच्चों को आवेदन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्वरोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा हासिल करने को आईटीआई एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है। जिले में आईटीआई के पांच राजकीय संस्थानों में कई ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी संस्थानों में भी कई ट्रेड संचालित होती हैं। इन संस्थानों में प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अधिक से अधिक युवाओं को आवेदन के लिए प्रेरित करने को आईटीआई चलो अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत आईटीआई संस्थानों से जुड़े शिक्षक व कर्मचारी गांव-गांव, इंटरनेट कैफे, जनसुविधा केंद्र व विद्यालयों में पहुंचकर युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसके लिए कई गांवों में कैंप का आयोजन भी किया गया। राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत भरपूर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आठवीं व कक्षा दस के बाद भी युवा आईटीआई से जुड़कर स्वयं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हुए स्वरोजगार कर सकते हैं। शनिवार को भी वरिष्ठ सहायक आदर्श सक्सेना, अनुदेशक शिव कुमार श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक व अन्य कर्मचारी गांवों में जागरूकता अभियान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें