अमरोहा। शहर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में राष्ट्र सेविका समिति के सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन हो गया। नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर तथा संभल विभाग से पहुंची 160 बहनों एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। व्यायाम, दंड, यष्टि एवं योग चाप के प्रदर्शन ने राष्ट्र सेविकाओं ने समा बांध दिया।
सात दिन चले कार्यक्रम में रोजाना अलग-अलग अतिथियाें ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका सुकुंज बाला ने कहा कि समिति समय-समय पर वर्ग का आयोजन करती रहती है तथा बालिकाओं में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की नींव डालने का काम करती है। अंतिम दिन दीक्षांत के अवसर पर ममता गर्ग, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख, मेरठ प्रांत ने शिक्षार्थी बहनों को तिलक लगाकर व मौली बांधकर सेवा व्रत का संकल्प दिलाया गया।
उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि भारत की महान नारियों को अपने जीवन का प्रेरणा सूत्र बनाकर तेजस्वी हिंदू राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान करें। बौद्धिक विकास के लिए माधुरी सदाशिव मराठे, मेरठ प्रांत की कार्यवाहिका सुकुंज बाला, अनिता जोशी विभाग कार्यवाहिका नोएडा, डॉ. सुमेधा प्राचार्य एवं संस्थापिका गुरुकुल विद्यालय चोटीपुरा, अनीता गुप्ता, ममता गर्ग प्रांत शहर बौद्धिक प्रमुख मेरठ प्रांत ने भी प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, रंजना ढिल्लो, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन, कॉलेज अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अनिल स्वरूप टंडन, गजेंद्र पाल सिंह आदि का योगदान रहा।
-